विभिन्न प्रकार की जीवन बीमा पॉलिसी-
1. आजीवन बीमा पॉलिसी (Whole Life Policy) - इस बीमा पॉलिसी के तहत, किसी व्यक्ति का पूरा जीवन बीमाकृत किया जाता है। जिस व्यक्ति का बीमा किया गया है, उसे इस पॉलिसी के तहत कोई राशि नहीं मिल सकती है। बीमा राशि का भुगतान नॉमिनी या बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर बीमित व्यक्ति के कानूनी उत्तराधिकारियों को किया जाता है। संपूर्ण जीवन बीमा पॉलिसी में प्रीमियम के दर बहुत कम होते है।
2. सावधि बिमा / टर्म प्लान (Term Plan) - टर्म प्लान आजीवन पॉलिसी के समान है। अंतर केवल यह है कि टर्म प्लान के तहत, व्यक्ति को केवल 10 वर्ष, 15 वर्ष, आदि की अवधि के लिए बीमा किया जाता है। टर्म प्लान का प्रीमियम सभी प्रकार की जीवन बीमा पॉलिसियों में सबसे कम होता है। मान लीजिए अगर किसी व्यक्ति ने 10 साल के लिए टर्म प्लान लिया है। नॉमिनी (नामांकित व्यक्ति) बीमा राशि तभी ही प्राप्त करेगा यदि बीमाधारक व्यक्ति योजना के कार्यकाल के भीतर मर जाता है (जो हमारे उदाहरण में 10 वर्ष है)। यदि बीमाधारक की पॉलिसी के कार्यकाल में मृत्यु नही होती तो उसे बदले में कुछ नहीं मिलता है।
3. एंडोमेंट प्लान - एंडोमेंट प्लान में भी व्यक्ति का एक निश्चित अवधि के लिए बीमा निकाला जाता है। इस प्लान में अगर बीमाधारक की मृत्यु पालिसी के कार्यकाल में होती है तो नॉमिनी को बीमा पालिसी की राशि बोनस के साथ बीमाधारक की मृत्यु पर मिलती है। यदि उसकी मृत्यु पालिसी के कार्यकाल में नही होती तो उसे स्वयं पालिसी की राशि बोनस के साथ कार्यकाल समाप्त होने पर मिल जाती है।
4. मनी बैक पालिसी - इस पालिसी में बीमा राशि का एक निश्चित हिस्सा, बीमा के कार्यकाल में, एक निश्चित अवधि के अंतराल में बीमा धारक को अदा किया जाता है। पालिसी की अवधि में यदि पालिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को बीमा की राशि बोनस के साथ पालिसी धारक की मृत्यु पर अदा की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें