व्यावसायिक/व्यापारिक वातावरण (बिज़नेस एनवायरनमेंट) किसे कहते हैं?
सभी व्यक्ति, संस्थाएं और अन्य बल/तत्व जो व्यवसाय के नियंत्रण से परे हैं, लेकिन फिर भी व्यवसाय (व्यापार) अपने सफल अस्तित्व के लिए उन पर निर्भर करता है, इन सभी को संयुक्त रूप से व्यावसायिक वातावरण (बिज़नेस एनवायरनमेंटक) कहा जाता है। जैसे कि ग्राहक, वर्तमान आर्थिक परिस्थितियाँ, प्रतियोगी, वर्तमान में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकआ, आदि। यह सभी व्यवसाय वातावरण का हिस्सा है।
व्यवसाय पर्यावरण की विशेषताएं-
1. व्यवसाय के वातावरण के सभी बल, बाहरी बल होते हैं।
2. व्यावसायिक वातावरण एक ऐसी चीज है जो बहुत डायनामिक (गतिशील) होती है जिसका अर्थ है कि यह बहुत तेजी से बदलती रहती है। चलो मोबाइल फोन का उदाहरण ही लेते हैं। कुछ साल पहले, लोगों के पास फीचर फोन हुआ करते थे। लेकिन आज लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं जो कंप्यूटर की तरह काम करता है। यह एक उदाहरण है जो दर्शाता है कि तकनीकआ कैसे जल्दी और निरंतर बदलती है।
यदि आप अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक चलाना चाहते हैं, तो आपको अपनी योजनाओं को बदलते रहना होगा या आपको बदलती परिस्थितियों के अनुसार अपनी व्यावसायिक योजनाओं में बदलाव करते रहना होगा।
3. ये सभी बल आपस में जुड़े हुए हैं। उदाहरण के लिए, आपके देश में किस तरह की सरकार सत्ता में है, इसका सीधा असर देेेश की आर्थिक नीतियों पर पड़ेगा। यह दोनों बल अलग-अलग हैं लेकिन फिर भी ये परस्पर जुड़े हुए हैं।
4. व्यावसायिक वातावरण जटिल है क्योंकि इसमें कई परस्पर और गतिशील (डायनामिक) बल होते हैं।
5. व्यावसायिक वातावरण के बलों/तत्वों को लेकर हमेशा अनिश्चितता बनी रहती है। व्यावसायिक वातावरण काफी हद तक अनिश्चित है क्योंकि भविष्य की घटनाओं की भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल है।
6. व्यावसायिक वातावरण एक सापेक्ष अवधारणा है। यह देश से देश और यहां तक कि क्षेत्र से भिन्न होता है। उदाहरण के लिए, अमेरिका की राजनीतिक स्थितियां चीन या पाकिस्तान की राजनीतिक स्थितियों से भिन्न हो सकती है। इसी तरह, भारत में साड़ियों की मांग काफी अधिक हो सकती है जबकि फ्रांस में यह लगभग न के बराबर हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें